Breaking News

नगर निगम में जनसुनवाई दिवस आयोजित, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 17 मार्च 2026।

नगर निगम शाहजहाँपुर में ‘मेरा शहर-मेरा घर’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में सम्पन्न हुआ।

जनसुनवाई दिवस के दौरान नगर क्षेत्र के नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। अधिकारियों द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Post a Comment

0 Comments