स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान विभिन्न मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मस्जिदों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का गहनता से निरीक्षण करते हुए उन्हें सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश दिए। साथ ही आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए निरंतर सतर्कता रखी जाए।
जनपद पुलिस द्वारा ईद के पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
0 Comments