स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 29 मार्च 2026:
प्राचीन दुर्गा माता मंदिर, कुर्रिया कलां में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा एवं सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। कुर्रिया कलां स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के कपाट 27 मार्च से तीन दिनों के लिए खोले गए थे, जिसके चलते हजारों श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए पहुंचे।
देवी माँ के दर्शन उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा पुलिस बल की तैनाती का गहनता से जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे। विशेष रूप से भीड़-भाड़ के समय सुचारू आवागमन एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और पुख्ता इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments