Breaking News

“सच की आवाज वेब न्यूज” की मीटिंग संपन्न, संगठन विस्तार के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

 

विशेष संवाददाता लखनऊ ✍️

लखनऊ। “सच की आवाज वेब न्यूज” की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यप्रणाली और निष्पक्ष पत्रकारिता को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रधान संपादक मो. शोएब, प्रबंध संपादक शशांक मिश्रा तथा मुख्य सलाहकार के रूप में सुशील कुमार, आशीष कुमार, आदित्य यादव, राकेश कुमार, सलीम अली, आनंद कुमार, रेहान अली, साजिद, मो. राबी, राहुल कुमार, कल्लू उर्फ रजनीश, कौशल किशोर, राज कुमार, शौकत गाजी, आनंद कुमार, गुफरान, रिज़वान अली, अरुण, हिमांशु यादव, राजन भारती और राज बहादुर सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में कल्लू उर्फ रजनीश को उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें जिला लखनऊ का जिला संवाददाता नियुक्त करते हुए पदोन्नति प्रदान की गई।

सभी उपस्थित सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई और अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भरोसा जताया।

📢 सच की आवाज वेब न्यूज

Post a Comment

0 Comments