Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शाहजहाँपुर में छह दिवसीय विवाहोत्सव का आयोजन

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। Yogi Adityanath की प्रेरणा से Shahjahanpur जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक विवाहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आमजन को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन जिला प्रशासन शाहजहाँपुर द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण

12 मार्च 2026

  • विधानसभा: ददरौल
  • स्थल: संगम मैरिज लॉन, कांट
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक

13 मार्च 2026

  • विधानसभा: पुवायाँ
  • स्थल: सूरज मैरिज लॉन, पुवायाँ
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक

14 मार्च 2026

  • विधानसभा: जलालाबाद
  • स्थल: वैष्णों धाम मैरिज लॉन, जलालाबाद
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक

15 मार्च 2026

  • विधानसभा: कटरा
  • स्थल: माधव मैरिज लॉन, जैतीपुर
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक

16 मार्च 2026

  • विधानसभा: सदर
  • स्थल: ओसीएफ रामलीला मैदान, शाहजहाँपुर
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक

18 मार्च 2026

  • विधानसभा: तिलहर
  • स्थल: आदर्श इंटर कॉलेज रामलीला मैदान, निगोही
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाहोत्सव में बड़ी संख्या में जोड़ों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना और सामूहिक विवाह के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना है।

Post a Comment

0 Comments