शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जनपद शाहजहाँपुर स्थित कुमार फूड कोल्ड स्टोर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संचालकों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने निर्देशित किया कि स्थानीय क्षेत्र के आलू किसानों को प्राथमिकता देते हुए कोल्ड स्टोरेज में क्षेत्र सीमा के अनुरूप पर्याप्त स्थान रिक्त रखा जाए।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित क्षेत्र के किसान बिना किसी असुविधा के अपने आलू का भंडारण कर सकें और उन्हें कोल्ड स्टोरेज के लिए क्षेत्र सीमा के बाहर न जाना पड़े।
राज्य मंत्री ने अधिकारियों को किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने और भंडारण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
0 Comments