Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज़: लखनऊ – किसान पथ पर तेज रफ्तार से वाहन पलटा, ड्राइवर बाल-बाल बचा

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। आज लखनऊ के किसान पथ (आउटर रिंग रोड) पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। UP32UN7182 नंबर का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना उदित खेड़ा, काकोरी के पास हुई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सौभाग्यवश, हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और वह बाल-बाल बच गया।

सूत्रों के अनुसार यह हादसा वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच प्रारंभ कर दी है।

सच की आवाज वेब न्यूज़
रिपोर्टर: कल्लू उर्फ रजनीश

Post a Comment

0 Comments