Breaking News

शाहजहांपुर में पिपिंग सेरेमनी सम्पन्न, निष्ठा उपाध्याय बनीं अपर पुलिस अधीक्षक


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर।

जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के दौरान पिपिंग सेरेमनी का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

शासनादेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी क्रम में जनपद शाहजहांपुर की निष्ठा उपाध्याय को क्षेत्राधिकारी क्राइम पद से पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा नवपदोन्नत अधिकारी को पदचिह्न (पिपिंग) लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उच्च पेशेवर मानकों के साथ दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह पूर्ण गरिमा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments