Breaking News

निशातगंज हत्याकांड का खुलासा: बहू ने प्रेमी संग मिलकर सास की हत्या की

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। निशातगंज क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि अवैध संबंध में बाधा बनने पर बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। डॉग स्क्वायड सूंघते हुए सीधे घर से कुछ दूरी पर खड़े आरोपी राजन शर्मा तक पहुंचा, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

मृतका की पहचान 69 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है, जो सचिवालय से सेवानिवृत्त थीं। उनका शव घर के एक कमरे में मिला, जहां उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। घटना की जानकारी उस समय हुई जब घर पहुंचे पोते ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि घटना के समय निर्मला देवी घर पर अकेली थीं। उनके पति का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। वह अपने बेटे, बहू और पोते-पोती के साथ रहती थीं। बेटा बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत है, जबकि बहू ब्यूटी पार्लर संचालित करती है।

यह घटना शनिवार को निशातगंज इलाके की गली नंबर-3 में हुई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments