Breaking News

जल जीवन मिशन के कार्यों का प्रभाव जानने पहुँची विश्वविद्यालय की टीम, तीन गांवों में किया सर्वे

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर के तीन राजस्व ग्रामों में चल रहे कार्यों का प्रभाव जानने के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर ‘हर घर नल-हर घर जल’ योजना का इम्पैक्ट असेसमेंट किया।

अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि 12 मार्च 2026 को विकास खंड तिलहर के ग्राम ढकिया राधा तथा विकास खंड सिंधौली के ग्राम बचौरी और महाऊ दुर्ग में टीम द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव का अध्ययन किया गया।

निरीक्षण टीम में डॉ. अजय त्रिवेदी, डॉ. अफसाना, डॉ. निवेदिता त्रिवेदी, डॉ. रपपाम अली, डॉ. विश्वदीप सिंह तथा सोशल वर्क विभाग के 25 छात्र शामिल रहे। वहीं जल निगम (ग्रामीण) शाहजहाँपुर की ओर से सहायक अभियंता पंकज गंगवार, सहायक अभियंता दर्शन लाल, जूनियर इंजीनियर चैतन मिश्र, जिला समन्वयक दीपेन्द्र सिंह, आईएसए/आईईसी कोऑर्डिनेटर स्वपनिल मिश्रा, सीबी एंड टी कोऑर्डिनेटर परवेज गंगवार तथा एनसीसी लिमिटेड के प्रतिनिधि कृष्णम् राजू भी उपस्थित रहे।

टीम ने योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। इसके अलावा छात्रों ने घर-घर जाकर लाभार्थियों से बातचीत की और योजना शुरू होने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों जैसे स्वास्थ्य, सामाजिक व्यवहार, रोजगार के अवसर, शिक्षा की स्थिति और महिलाओं की भूमिका में आए परिवर्तन के बारे में जानकारी जुटाई।

निरीक्षण के दौरान तीनों राजस्व ग्रामों में पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित पाई गई।

Post a Comment

0 Comments