स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
मथुरा।
जनपद में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विस्तृत जानकारी दी है।
एसएसपी के अनुसार, दिनांक 21-03-2026 की रात्रि लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच थाना कोसी क्षेत्र में बाबा द्वारा एक संदिग्ध वाहन को रोका गया था। उसी दौरान घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे एक ट्रक (राजस्थान नंबर) ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस जांच में पाया गया कि जिस कंटेनर को बाबा ने रोका था, उसमें किराने का सामान लदा हुआ था, जबकि पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक में तार लदे थे। ट्रक चालक और परिचालक के निवासी हैं। हादसे में ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ और चालक घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस घटना में गोतस्करी से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है। घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाकर पथराव किया गया, जिसे पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर समाप्त कराया।
फिलहाल प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments