ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। जनपद में ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच 508 स्थानों पर ईद की नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
डीसीपी पश्चिमी एवं एडीसीपी पश्चिमी के नेतृत्व में टीले वाली मस्जिद, आसिफी मस्जिद (बड़ा इमामबाड़ा), ईदगाह ऐशबाग, जामा मस्जिद नादान महल रोड (थाना बाजार खाला), ईदगाह दुबग्गा तथा ईदगाह काकोरी सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
नमाज के दौरान पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखी गई, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाता रहा।
प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से पूरे जनपद में ईद का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
0 Comments