ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। Lucknow के Chowk क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और चौक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली और प्रतिबंधित सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 4,480 डिब्बे नकली सिगरेट बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। ये सिगरेट मशहूर कंपनियों के नाम पर बाजार में बेची जा रही थीं।
जांच के दौरान पुलिस को ITC Limited के नाम पर बेची जा रही कई ब्रांड की सिगरेट के डिब्बे मिले, जिनमें ESSE Lights, ESSE Gold, Marlboro, Advance और Gold Flake शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए ग्राहक बनकर संपर्क किया। जैसे ही आरोपी डिलीवरी देने पहुंचे, पुलिस टीम ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क एक्ट और तंबाकू अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments