Breaking News

शाहजहाँपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभावार कार्यक्रम घोषित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जिला प्रशासन द्वारा जनपद Shahjahanpur में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभावार सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर निर्धारित तिथियों में संपन्न होंगे।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है—

  1. विधानसभा ददरौल – 12 मार्च 2026, संगम मैरिज लॉन, कांट।
  2. विधानसभा पुवायां – 13 मार्च 2026, सूरज मैरिज लॉन, पुवायां।
  3. विधानसभा जलालाबाद – 14 मार्च 2026, वैष्णो धाम मैरिज लॉन, जलालाबाद।
  4. विधानसभा कटरा – 15 मार्च 2026, माधव मैरिज लॉन, जैतीपुर।
  5. नगर विधानसभा – 16 मार्च 2026, ओसीएफ रामलीला मैदान, शाहजहाँपुर।
  6. विधानसभा तिलहर – 18 मार्च 2026, रामलीला मैदान, निगोही।

जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने वाले वर-वधू के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस (फिंगरप्रिंट) अथवा फेस अटेंडेंस (चेहरे की पहचान) के माध्यम से सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

सभी चयनित जोड़ों को निर्देशित किया गया है कि वे विवाह स्थल पर प्रातः 08:00 बजे उपस्थित होकर सबसे पहले बायोमेट्रिक अथवा फेस अटेंडेंस के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, इसके बाद ही विवाह मंडप में स्थान ग्रहण करें।

यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

Post a Comment

0 Comments