प्रबंध संपादक: शशांक मिश्रा ✍️
लखनऊ। देशभर में एक ओर नवरात्रि और ईद जैसे प्रमुख पर्वों का माहौल है, वहीं राजधानी लखनऊ से स्वच्छता व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। चौपटिया कॉलोनी स्थित संदोहन देवी मंदिर के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंदिर के ठीक सामने स्थित कूड़ाघर से कूड़ा बाहर सड़क तक फैल गया है। हालात ऐसे हैं कि वहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू के कारण मुंह पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ रहा है। त्योहारों के दौरान जहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, वहीं इस प्रकार की लापरवाही गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा और समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
मामले को लेकर लखनऊ नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर समाधान करता है।
0 Comments