स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। जिला सेवायोजन कार्यालय के अंतर्गत संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण (एक वर्षीय पाठ्यक्रम) सत्र अप्रैल 2025-26 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस प्रशिक्षण के लिए केवल अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र 31 मार्च 2026 तक शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र, जिला सेवायोजन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। साथ ही अभ्यर्थी का हाईस्कूल परीक्षा अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। केंद्र में सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए चयन पात्रता के आधार पर किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टंकण, सामान्य गणित, रीजनिंग, बुक कीपिंग, अकाउंटिंग, सचिवीय पद्धति तथा सामान्य ज्ञान जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त संबंधित वर्ग के विकलांग अभ्यर्थियों तथा कंप्यूटर व टंकण का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
0 Comments