Breaking News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

Shahjahanpur। Banda Police Station Shahjahanpur पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बण्डा में मु0अ0सं0 079/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 87 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संजय सिंह उर्फ टिंडी पुत्र खजान सिंह, निवासी ग्राम बाग महरारा, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस को पट्टी छज्जुपुर मोड़, थाना बण्डा क्षेत्र से 12 मार्च 2026 को सुबह 10:55 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह तथा कांस्टेबल सचिन मिश्रा की पुलिस टीम शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments