Breaking News

काकोरी के बड़ागांव में गूंजा 'जय भीम': धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, युवाओं ने लिया संकल्प

[ उत्सव / काकोरी ]

ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️

बड़ागांव, काकोरी | 14 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़

काकोरी के ग्राम सभा बड़ागांव में भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

वैचारिक गोष्ठी और संकल्प: कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के समानता और बंधुत्व के संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम: जयंती के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने भाषण और कविताओं के माध्यम से बाबा साहेब के आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: उपविजेता प्रधान पद प्रत्याशी रंजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रवि गौतम, दुर्गेश रावत, सुरेन्द्र महंत, शुभम रावत, पवन गौतम, गुड्डू गौतम, वीरू गौतम, कपूर रावत, निरंजन रावत, हिमांशु गौतम, मनीष गौतम, अनूप गौतम, शेखर गौतम एवं दीपक गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

"सत्य के प्रति समर्पित, जनता की बुलंद आवाज़ - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments