[ जन समस्या / लखनऊ स्मार्ट सिटी ]
ब्यूरो रिपोर्ट: कौशल किशोर, लखनऊ ✍️
लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों की पोल अलीगंज के सीतापुर रोड स्थित एसबीआई (D S) कॉलोनी में खुलती नजर आ रही है। जयशंकर प्रसाद वार्ड (जोन 3) के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में गंदगी का ऐसा ढेर लगा है कि स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।
आखिर जिम्मेदार कौन??
रोड पर बहता गंदा पानी और गंदगी से लबालब भरी नालियां बीमारियों को खुला निमंत्रण दे रही हैं। क्षेत्र के बच्चे और बुजुर्ग लगातार बीमार पड़ रहे हैं।
अनसुनी हो रही शिकायतें: क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था पर लंबे समय से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे शिकायतें कर-कर के थक चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अनजान बने बैठे हैं।
निकलना हुआ दुश्वार: सड़कों पर जलभराव और सड़ती गंदगी के कारण पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से सवाल किया है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर उन्हें इस नरक में क्यों रहने को मजबूर किया जा रहा है? निवासियों ने जल्द से जल्द सफाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
"सच्ची खबर, जनता की आवाज - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments