Breaking News

सकरा ग्राम सभा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती; जिला पंचायत सदस्य गुड्डू यादव ने दी श्रद्धांजलि

 

 

[ ब्रेकिंग न्यूज़ / लखनऊ ]

ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️

सकरा, लखनऊ | 14 अप्रैल, 2026 सच की आवाज न्यूज़

राजधानी लखनऊ के सकरा ग्राम सभा में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव उपस्थित रहे।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान: कार्यक्रम में वंदना गौतम (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) और माया गौतम (सहायिका) सहित समस्त आंगनवाड़ी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही सकरा की मौजूदा प्रधान राजकुमारी मौर्य, उनके पति दिलीप कुमार मौर्य और कैलाश मौर्य ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वैचारिक गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम: कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। बच्चों ने भाषण और कविताओं के माध्यम से बाबा साहेब के आदर्शों को प्रस्तुत किया। "जय भीम" के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:
मंजीत कुमार गौतम (प्रधान पद प्रत्याशी), राजा राम गौतम, राजकुमारी गौतम, कैलाश मौर्य (बूथ अध्यक्ष, सपा), लल्ला, मुन्नी लाल पाल, राम सिंह तथा रमेश रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

समारोह के अंत में सभी ने शिक्षा को अपनाने और समाज में समता स्थापित करने का सामूहिक संकल्प लेकर बाबा साहेब को याद किया।

"सच्ची खबर, जनता की बुलंद आवाज़ - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments