शाहजहाँपुर, 14 अप्रैल 2026।
कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, एडीएम वित्त अरविंद कुमार एवं कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने उनके जीवन संघर्ष एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को विस्तार से बताया। वहीं वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कविता के माध्यम से और विनाका मौर्य ने गीत के जरिए संविधान निर्माण की जानकारी प्रस्तुत की।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर के शोध कार्यों का प्रभाव भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना तक में देखा गया। साथ ही नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन भी उनके विचारों से प्रेरित रहे हैं।
जिलाधिकारी ने सभी से आह्वान किया कि जाति, वर्ग एवं भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करें और समानता, न्याय एवं समरसता के मूल्यों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों ने भी डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में योगेश अग्रवाल समेत अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments