विशेष संवाददाता: लखनऊ ✍️
लखनऊ: राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात भीषण मुठभेड़ हुई। डूडा कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, जिसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में 25 हजार का इनामी बदमाश विपिन पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
चोरी की वारदातों का मास्टरमाइंड: माह फरवरी में कृष्णानगर क्षेत्र में हुई चोरी की तीन बड़ी घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस ने 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इस गिरोह के एक सदस्य को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि विपिन और उसका साथी कुलदीप फरार चल रहे थे।
शातिर आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्त विपिन के विरुद्ध लखनऊ के विभिन्न थानों जैसे अलीगंज, आशियाना, पारा और गुडम्बा में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और संगीन धाराओं में कुल 20 अभियोग पंजीकृत हैं। वह पुलिस रिकॉर्ड में एक शातिर अपराधी के रूप में दर्ज है।
बरामदगी और कार्रवाई: पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस, पल्सर मोटरसाइकिल और चोरी की गई पीली धातु की दो चैन व तीन अंगूठियां बरामद की हैं। घायल बदमाश का इलाज लोकबन्धु अस्पताल में चल रहा है, वहीं इसके दूसरे साथी कुलदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर और सर्विलांस टीम (दक्षिणी) की इस संयुक्त कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
• नाम: विपिन (निवासी उन्नाव)
• इनाम: 25,000 रूपये
• कुल मुकदमे: 20 (शातिर अपराधी)
• तमंचा 315 बोर व कारतूस
• पल्सर बाइक (UP32MC8337)
• चोरी की ज्वेलरी (चैन व अंगूठी)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments