स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
प्रदेश में दोपहर के समय चल रही तेज हवाओं की रफ्तार में कमी आने तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज होने के परिणामस्वरूप मौसम में गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ एवं अलीगढ़ तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया एवं बहराइच में तापमान विचलन की स्थितियाँ संतोषजनक रूप से दर्ज की गई हैं।
निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म हवाओं तथा आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव के कारण आगामी 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि संभावित है।
इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना व्यक्त की गई है। विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि (Hot Night) जैसी परिस्थितियाँ भी बन सकती हैं, जिससे रात्रिकालीन तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहेगा।
इसके उपरांत एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 26 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा का दौर प्रारम्भ होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा। वर्षा के प्रभाव से तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे 26 अप्रैल के बाद लू की स्थिति में आंशिक सुधार देखने को मिल सकता है।
जनसामान्य से अपील की गई है कि अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ बरतें, दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments