पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थाना अल्हागंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत दिनांक 23.04.2026 को थाना अल्हागंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
कस्बा अल्हागंज में दिनांक 23.04.2026 को एक बालक रोता हुआ घूमता मिला। पुलिस टीम द्वारा उसे थाना लाकर उसका नाम-पता पूछा गया, जिस पर उसने अपना नाम सौर्यांश बताया, लेकिन माता-पिता का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।
बालक के परिजनों की जानकारी प्राप्त करने हेतु सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप आदि माध्यमों का सहारा लिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बालक हासिमपुर, थाना दातागंज, जनपद बदायूं का निवासी है और अपनी नानी के घर बलगिया द्वितीय मोहल्ला में आया हुआ था।
दूरभाष के माध्यम से बालक के परिजनों को सूचना देकर थाना बुलाया गया। परिजन जब थाने पहुंचे और अपने बच्चे को सकुशल देखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं अपनी माता को देखकर बच्चे के चेहरे पर भी मुस्कान छा गई।
गुमशुदा बालक को मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा थाना अल्हागंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
गुमशुदा बालक का विवरण
परिजन
पुलिस टीम
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments