शाहजहांपुर, 07 अप्रैल। थाना कोतवाली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अपहरण के एक मामले में वांछित अभियुक्त को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार वादी निहाल वर्मा की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप था कि अभियुक्त नौशाद उर्फ राज ने उनकी नाबालिग चचेरी बहन को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया।
मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को बरेली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई करीब दो घंटे के भीतर अंजाम दी गई।
गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद उर्फ राज निवासी थाना छाता, जनपद मथुरा है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विशेष कुमार और कांस्टेबल रोहित सांगवान शामिल रहे।
0 Comments