Breaking News

नगर निगम शाहजहाँपुर में जनसुनवाई दिवस आयोजित, 8 शिकायतों में 1 का मौके पर निस्तारण

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 28 अप्रैल 2026। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकेनिज्म, ब्रिजिंग, हैपीनेस एंड वैल्यू (सम्भव) के अंतर्गत जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के आमजन ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश बिंदु, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई दिवस में कुल 08 समस्याएं एवं शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments