शाहजहाँपुर, 28 अप्रैल 2026।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण को अधिक से अधिक व्यवहारिक, विस्तृत एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि सभी कार्मिक विषय-वस्तु को भली-भांति समझ सकें और फील्ड में बेहतर ढंग से कार्य कर सकें।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से यह भी जानकारी ली कि उन्हें प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने सभी कार्मिकों से कहा कि जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण को गंभीरता और गहनता से प्राप्त करें, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments