शाहजहाँपुर, 01 अप्रैल 2026।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उपजिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक सहकारिता, मंडी सचिव, क्रय संस्थाओं के जिला प्रबंधक व सभी केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने:
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि:
👉 गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि:
ग्रामीण क्षेत्रों के क्रय केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि किसानों के साथ सौम्य व्यवहार करते हुए पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।
👉 प्रशासन का साफ संदेश है—किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है।
लखनऊ
0 Comments