ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन सीतापुर ✍️
सीतापुर। जनपद के सिधौली क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 डंपरों का चालान किया है। महमूदाबाद चौराहे पर एसडीएम, प्रवर्तन टीम और संबंधित अधिकारियों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मौरंग से लदे ओवरलोड वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 डंपरों पर कार्रवाई करते हुए 5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
प्रशासन ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ
0 Comments