शाहजहाँपुर, 26 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना कटरा पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 29 मार्च 2026 को वादी द्वारा थाना कटरा में तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 79/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान अभियुक्त रवि पुत्र बिहारीलाल निवासी ग्राम बिछलियापुर, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर थाना कटरा पुलिस ने दिनांक 26 अप्रैल 2026 को समय करीब 13:10 बजे ग्राम कसरक स्थित शराब भट्टी के पास से अभियुक्त रवि को गिरफ्तार कर लिया।
विवेचना के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त रवि पुत्र बिहारीलाल की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है। वह ग्राम बिछलियापुर, थाना दातागंज, जिला बदायूँ का निवासी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री पदम सिंह, कांस्टेबल 2696 आदित्य कुशवाहा सहित थाना कटरा पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments