शाहजहांपुर, 14 अप्रैल। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जनपद शाहजहांपुर में हरियाली को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत तुर्की खेड़ा में स्थापित “अटल सहजन वन” का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहजन के पौधों की वृद्धि का जायजा लिया और उनकी समुचित देखभाल के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पौधों के आसपास की मिट्टी को सुरक्षित रखने, पेड़ों की मजबूती के लिए बांस की डंडियों का सहारा देने तथा जिन स्थानों पर पौधे नहीं पनप पाए हैं, वहाँ पुनः वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वन क्षेत्र में ड्रिप इरिगेशन एवं सोलर पंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि पौधों को नियमित जल आपूर्ति मिल सके। साथ ही, वन की देखरेख के लिए बनाए गए केयरटेकर कक्ष की पुताई कराने को भी कहा।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ग्राम तुर्की खेड़ा स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की सराहना की तथा ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा। गौशाला में दो अतिरिक्त टीन शेड निर्माण कराने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने गौशाला से लगी चारा भूमि पर वृक्षारोपण के लिए सॉइल टेस्ट (मिट्टी परीक्षण) कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि भूमि की गुणवत्ता के अनुसार बेहतर योजना बनाई जा सके।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments