Breaking News

जानलेवा हमले के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मदनापुर पुलिस को बड़ी सफलता

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

📍 शाहजहाँपुर | 14 अप्रैल 2026

जनपद शाहजहाँपुर के थाना मदनापुर पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2026 को दर्ज मुकदमे में अभियुक्तों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते वादी और उसके पिता पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुलेला खेड़ा चौराहा, कांट रोड मदनापुर से दो वांछित अभियुक्तों—रामसरन (54 वर्ष) और अशोकपाल सिंह (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नयागांव नरायनपुर, थाना मदनापुर क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन राणा, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल रामअशीष की अहम भूमिका रही।


Post a Comment

0 Comments