Breaking News

बाबा साहब की जयंती पर हरदोईया लालनगर में भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे लोग

 



ब्यूरो रिपोर्ट – शशांक मिश्रा

लखनऊ, 14 अप्रैल। सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के हरदोईया लालनगर गाँव में डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे आयोजन और भी गरिमामय बन गया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शारदा प्रताप रावत (आयोजक), दिनेश कुमार रावत (संयोजक), सुन्दर लाल रावत ज्वेलर्स, शिवशंकर सिंह चौहान "शंकरी",विनय दीक्षित,सुरेश रावत (पूर्व पार्षद), डी.पी. रावत, रज्जन लाल रावत (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), दिलीप रावत, अजय रावत (एडवोकेट), कुमार दुर्गेश सिंह, राम प्रकाश यादव, सोनू पाल, बचान सिंह यादव, रूद्र दमन सिंह चौहान, विशुन नारायण (एडवोकेट) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments