शाहजहाँपुर, 14 अप्रैल 2026।
जनपद शाहजहाँपुर एवं कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वृद्धावस्था पेंशन में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त की अवैध संपत्ति को चिन्हित कर सीज कर दिया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस एवं लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र केदार राम निवासी ग्राम तुलसीपुर कुडवा, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ के खिलाफ यह कार्रवाई की।
जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने संगठित गिरोह बनाकर वृद्धावस्था पेंशन योजना में लगभग 2 करोड़ 52 लाख 39 हजार रुपये की कूटरचना एवं धोखाधड़ी कर सरकारी धन का गबन किया था। इस अवैध धन से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से खरीदे गए दो वाहनों को सीज/फ्रीज किया है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख 50 हजार रुपये है।
सीज की गई संपत्ति:
अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट एवं धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना रामचन्द्र मिशन एवं कमिश्नरेट लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments