[ पुलिस एक्शन / लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के मोहनलालगंज थाने की पुलिस टीम ने लूट की सनसनीखेज वारदात में शामिल वांछित अभियुक्त निखिल सिंह उर्फ प्रिन्स को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त श्री अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह सफल कार्यवाही किसान पथ के पास से की गई।
कार पार्किंग विवाद और लूट: घटना 6 अप्रैल की रात की है, जब तेलीबाग निवासी हेमन्त सोनी एक होटल में मुंडन संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे। होटल के बाहर कार बैक करने को लेकर हुए मामूली विवाद में आरोपियों ने वादी और उनके भाई के साथ डंडों से जमकर मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने वादी की लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल और गले की सोने की चेन लूट ली थी।
फरार आरोपी पहुंचा जेल: मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि निखिल सिंह फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सटीक मुखबिरी के आधार पर देर रात करीब 01:20 बजे उसे दबोच लिया। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार पाण्डेय एवं दक्षिण जोन की विशेष टीम।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments