[ ब्रेकिंग न्यूज़ / काकोरी ]
ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
काकोरी थाना क्षेत्र के चिलौली हार में बिजली के शॉर्ट सर्किट ने तीन किसानों की साल भर की कड़ी मेहनत को चंद मिनटों में खाक कर दिया। इस भीषण अग्निकांड में कस्बा निवासी महिपाल गौतम, नरेंद्र और संतराम की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई है।
खंभे से गिरी चिंगारी बनी काल: ग्रामीणों के मुताबिक, खेत के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के खंभे से अचानक चिंगारियां गिरीं। फसल सूखी होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग तीनों खेतों में फैल चुकी थी।
आंखों के सामने जलती रही साल भर की कमाई: पीड़ित किसान महिपाल गौतम (पुत्र मंगलू), नरेंद्र (पुत्र नन्हक्के) और संतराम ने भारी मन से बताया कि उनकी साल भर की मेहनत उनकी आंखों के सामने ही जलकर राख हो गई। किसानों ने पूरी तरीके से चौधरी खेड़ा FCI पावर हाउस के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद से किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments