शाहजहाँपुर, 14 अप्रैल 2026।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, खिरनीबाग में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इन्दु अजनबी द्वारा किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अरुण सागर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष मालती देवी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन एवं समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस दौरान छात्रावास में निवासरत छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर डॉ. अंबेडकर के योगदान को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल प्रेरणादायक बना रहा।
इसी क्रम में विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में भी अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कृष्णाराज ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, छात्रावास अधीक्षक सोमलता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments