बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, शाहजहांपुर द्वारा जरूरतमंद लोगों को दैनिक उपयोग के वस्त्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम रेड क्रॉस कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और रेडक्रॉस के सिद्धांतों के बीच गहरी समानता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, मानवाधिकार, न्याय और गरिमा की स्थापना पर जोर दिया, वहीं रेडक्रॉस भी बिना भेदभाव के मानव सेवा, करुणा और सहायता के सिद्धांतों पर कार्य करता है।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरित किए गए। रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जोहरी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संस्था इसी भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में बालकृष्ण पांडे, ब्रजेश गुप्ता, मीनू मिश्रा, रामकुमार वर्मा, नेत्र दिव्यांग विनोद कल्लू, रेशमा, राजकुमार, सुनीत और अजीता सहित समस्त विकास खंडों से सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments