शाहजहाँपुर, 01 अप्रैल 2026।
आगामी हनुमान जयंती पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में हनुमत धाम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पुलिस अधिकारियों के साथ हनुमत धाम का दौरा किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी लाइन सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में:
का गहन निरीक्षण किया गया।
मंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि:
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
पर्व के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की भी पर्याप्त तैनाती की जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
👉 पुलिस की अपील:
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि हनुमान जयंती को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
शाहजहांपुर
0 Comments