Breaking News

दुबग्गा रिंग रोड पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, हत्या का आरोप, इलाके में तनाव

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के दुबग्गा रिंग रोड पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रारंभ में परिजनों द्वारा मामले को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाए गए, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

सूचना पर पहुंची पारा थाना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए परिजनों को समझाने का प्रयास किया। जांच और बातचीत के दौरान स्पष्ट हुआ कि मृतक का निधन लंबी बीमारी के चलते हुआ है।

इसके बाद प्रशासन द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और प्रदर्शन समाप्त कराया गया। पुलिस ने पूरे मामले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाते हुए स्थिति को सामान्य कर दिया।


Post a Comment

0 Comments