Breaking News

किला मोहम्मदी ड्रेन रीमॉडलिंग परियोजना को मिली मंजूरी, सरोजनीनगर को जलभराव से मिलेगी राहत

 

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार लखनऊ ✍️

लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य के तहत किला मोहम्मदी ड्रेन रीमॉडलिंग परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर लगभग 1 अरब 76 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी और क्षेत्र में हर वर्ष जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती थी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से इस योजना को स्वीकृति मिली है, जिसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के सुधार और जीवन स्तर में वृद्धि की उम्मीद जताई है।

Post a Comment

0 Comments