शाहजहाँपुर, 14 अप्रैल 2026।
जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम लालपुर ढका, थाना कलान को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को वादिनी द्वारा थाना कलान में तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त धर्मेन्द्र बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में मु0अ0सं0 63/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर मुकदमे में धारा 87/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 14 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को आँधीदेई तिराहे से आँधीदेई जाने वाली सड़क से समय करीब 11:46 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
धर्मेन्द्र पुत्र श्याम सिंह, निवासी ग्राम लालपुर ढका, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर (उम्र करीब 20 वर्ष)
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल गौरव तोमर एवं कांस्टेबल जितेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments