[ पुलिस कार्यवाही / चोरी का खुलासा ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर: जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक वांछित अभियुक्त को दबोच लिया है।
घेराबंदी कर दबोचा: मु०अ०सं० 600/2025 के वांछित अभियुक्त देवेन्द्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह को शनिवार सुबह करीब 06:30 बजे नगरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो अभियुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्पलैंडर बाइक के साथ पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर यह बाइक चोरी की निकली।
चोरी की बाइक बरामद: बरामद मोटरसाइकिल (हीरो स्पलैंडर) के चैसिस और इंजन नंबरों के मिलान के बाद पुलिस ने इसे केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त कर लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम: देवेन्द्र सिंह पुत्र श्री ओमकार सिंह
पता: ग्राम ढकिया हमीदनगर (सिंधौली) / वर्तमान: फीलनगर (कटरा)
उम्र: लगभग 37 वर्ष
• प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल
• उ०नि० श्री जगेन्द्रप्रताप सिहं
• हे०का० विजयप्रताप सिहं (143)
• कां० सुमित सैनी (2037)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments