[ पुलिस कार्यवाही / बड़ी सफलता ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त अभय कुमार राठौर को बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
संगीन धाराओं में था मुकदमा: मार्च 2026 में दर्ज मु०अ०सं० 91/26 के अनुसार, अभियुक्त पर वादिनी और उसकी पुत्री को अपमानित करने, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने, जबरन दुष्कर्म और अवैध उगाही जैसे गंभीर आरोप हैं। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आईटी एक्ट की धाराओं में भी वृद्धि की थी।
भागने की फिराक में था आरोपी: शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य अभियुक्त अभय कुमार राठौर कहीं बाहर भागने की फिराक में बस अड्डे पर खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सुबह 06:15 बजे उसे धर दबोचा। पकड़ा गया अभियुक्त मूल रूप से जनपद फर्रुखाबाद का निवासी बताया जा रहा है।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: अभय कुमार राठौर पुत्र दीपक राठौर
पता: ग्राम रूदायन, थाना कम्पिल, जिला फर्रूखाबाद
उम्र: लगभग 22 वर्ष
👮 पुलिस टीम (सदर बाजार)
• उ०नि० श्री नरगेश कुमार
• का० मनीष कुमार (2686)
• का० मोनू कुमार (2070)

0 Comments