स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर के थाना सदर बाजार पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बहादुरपुरा मोहल्ले के चर्चित हत्या कांड में वांछित दो सगे भाइयों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या था पूरा मामला: बहादुरपुरा निवासी गुड्डू सिंह यादव के भाई के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 115(2)/103(1)/110 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
लोधीपुल के पास पुलिस की घेराबंदी: आज दोपहर करीब 12:55 बजे, निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी अपना सामान लेने घर आने वाले हैं। घेराबंदी के दौरान ठाकुर प्रसाद, जमकू उर्फ जमलेश और पार्वती उर्फ सदावती को दबोच लिया गया।
बरामदगी और इतिहास: अभियुक्त ठाकुर प्रसाद के पास से नगदी, मोबाइल और कुछ जरूरी कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ठाकुर प्रसाद का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
1. ठाकुर प्रसाद (38 वर्ष): पुत्र स्व0 रामरत्न (हत्या का मुख्य आरोपी)
2. जमकू उर्फ जमलेश (27 वर्ष): पुत्र स्व0 रामरत्न
3. पार्वती उर्फ सदावती (40 वर्ष): पत्नी ठाकुर प्रसाद
0 Comments