[ पुलिस एक्टिव मोड / शाहजहाँपुर ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना रोजा एवं थाना सेहरामऊ दक्षिणी का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुँचने से थाना परिसरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सफाई से लेकर मालखाना और शस्त्रागार तक का बारीकी से जायजा लिया।
अभिलेखों की हुई सूक्ष्म जांच: निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर, जीडी, बीट बुक और टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए।
महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस: एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का विशेष निरीक्षण किया और तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता और गोपनीयता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।
पुलसिंग की छवि सुधारने की हिदायत: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बीट प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहने और सूचना तंत्र (Intelligence) को मजबूत करने के लिए नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने को कहा।
"फरियादियों की बात गंभीरता से सुनें और निष्पक्ष निस्तारण करें। अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।"
— पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर
0 Comments