Breaking News

आत्महत्या प्रकरण का खुलासा: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 28 अप्रैल 2026।

 थाना सिंधौली पुलिस ने युवती की आत्महत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को वादी वंधुलाल पुत्र मंगली निवासी नई मार्केट पीरताला रोड, कस्बा सिंधौली ने थाना सिंधौली पर सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री मधु ने 26 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या कर ली।

इस सूचना के आधार पर थाना सिंधौली में मु0अ0सं0 180/26 धारा 108/351(3) बीएनएस के तहत शान मोहम्मद पुत्र पप्पू निवासी ग्राम मूड़ा हारिस तथा पप्पू पुत्र अज्ञात निवासी मुड़िया मोड़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि अभियुक्त शान मोहम्मद का वादी के घर पहले बढ़ई कार्य के दौरान आना-जाना था, जिससे उसकी पहचान मधु से हुई। दोनों के बीच संपर्क बढ़ा, जिसका परिजनों ने विरोध किया। वर्ष 2025 में मधु का विवाह सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत करा दिया गया, लेकिन वह ससुराल नहीं गई।

पुलिस के अनुसार, बाद में शान मोहम्मद से दोबारा संपर्क होने, मनपसंद विवाह न होने और अभियुक्त द्वारा विवाह के लिए दबाव बनाए जाने के कारण युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने आत्महत्या कर ली।

विवेचना के दौरान 28 अप्रैल को सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शान मोहम्मद को मैन रोड से पूर्व प्रधान अरुण दीक्षित के घर की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments