शाहजहाँपुर।
स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संविधान निर्माता को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रभात शुक्ल ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल समर्थक थे।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, धैर्य और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, जो हर व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
व्यवसाय प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंकित अवस्थी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्श हमें शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलकर एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी डॉ. अंबेडकर के विचारों पर भाषण एवं विचार-विमर्श प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रो. मीना शर्मा, सुमित सक्सेना, डॉ. बृजनिवास, डॉ. राजीव यादव, डॉ. रामऔतार सिंह, रोहित सिंह, डॉ. राहुल शुक्ला, अमित गुप्ता, सौरभ मिश्रा, निष्ठा गुप्ता, अवनी मिश्रा, एलिजा सक्सेना, हर्ष कौर, पलक सिंह सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments