:शाहजहाँपुर।
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर “माय भारत शाहजहाँपुर” के स्वयंसेवकों द्वारा जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान से हुई, जहां स्वयंसेवकों ने प्रतिमा एवं परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों एवं स्वयंसेवकों ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में ऑर्डिनेंस आर्मी क्लोथिंग फैक्ट्री वर्कर एसोसिएशन द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों एवं सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम “माय भारत शाहजहाँपुर” के उप निदेशक माहे आलम के मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे डॉ. विनय सक्सेना के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान एक प्रेरणादायक संदेश भी पढ़ा गया, जिसमें डॉ. अंबेडकर के विचारों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments