[ विकास का नया अध्याय / महराजगंज ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
प्रगति से समृद्धि की ओर कदम बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद महराजगंज को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जनपद में ₹208 करोड़ से अधिक की लागत वाली 79 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 'नए उत्तर प्रदेश' के विजन को जनता के सामने रखा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, टूलकिट और लाभांश के चेक वितरित किए। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते हुए किसानों और उद्यमियों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई तथा गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।
"देश का ग्रोथ इंजन बना यूपी": मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश आज न केवल देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी पूरे देश के लिए एक मॉडल (UP Model) के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास की यह यात्रा बिना रुके और बिना थके निरंतर जारी रहेगी।
महराजगंज की बदलती तस्वीर पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। सुरक्षा और समृद्धि के इस समन्वय से महराजगंज को एक नई पहचान मिल रही है।
"शासन से जनता तक, हर खबर - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments